रौनक देशमुख ने किया एमबीबीएस, नीट में 634 अंक, एमपी में हासिल की थी 52वीं रैंक

 बैतूल, शुक्रवार 17 अप्रैल 2026


रौनक देशमुख ने किया एमबीबीएस


नीट में 634 अंक, एमपी में हासिल की थी 52वीं रैंक


DR. ROUNAK DESUKH


DR. ROUNAK



बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले की प्रतिभावान छात्र कु. रौनक देशमुख ने एमबीबीएस का कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता अनिल देशमुख एवं माता हर्षा देशमुख दोनों ही स्वास्थ्य विभाग, बैतूल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे रौनक को बचपन से ही चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।


इंदौर से एमबीबीएस की पढ़ाई


रौनक ने 12 वीं तक की पढ़ाई आर.डी. स्कूल से पूरी की, जहां उन्होंने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने नीट परीक्षा में 720 में से 634 अंक हासिल कर एमपी स्टेट में 52वीं रैंक प्राप्त की। इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें इंदौर स्थित एमजीएम सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला, जहां से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ, परिवारजनों और सामाजिक मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रौनक देशमुख ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने भविष्य में बैतूल जिले में ही डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देने की इच्छा व्यक्त की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महू में जयंती पर दिखा ‘होली-दीवाली’ जैसा माहौल

सारनी के चंद्रदेव (चेतन) बिहारे को बैतूल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवंत सिंह पुनिया ने हाल ही में धनाना धाम (सतलोक आश्रम) पहुंचकर संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात की