उज्जैन जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया
#उज्जैन जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इंदौर रोड स्थित ग्राम नवाखेड़ा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के प्रयास और अश्लील हरकत की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।
बताया जा रहा है कि देर रात महिला घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी, तभी गांव का ही 22 वर्षीय युवक संदीप नाथ वहां पहुंचा। आरोपी ने महिला का मुंह और गला दबाया, कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें करने लगा। बुजुर्ग महिला लगातार उसे मां समान बताकर छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी नहीं माना। जैसे-तैसे महिला वहां से निकलकर पड़ोसी के घर पहुंची और जान बचाई। पड़ोसियों ने महिला को कपड़े पहनाए।
पीड़िता की शिकायत पर नानाखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी संदीप नाथ के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 76 और 331(4) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी की हरकतों से गांव पहले से परेशान था। उस पर महिलाओं से छेड़छाड़ और जानवरों के साथ भी अश्लील कृत्य करने के आरोप हैं। घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें समाज और ग्रामीणों ने आरोपी का हुक्का-पानी बंद कर गांव से बाहर करने का फैसला लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं, जिसके आधार पर अब उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।
(Source: local people of ujjain and social media)
#ujjain

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें