पत्नी धापुबाई ने अपने प्रेमी पंकज चौधरी के साथ मिलकर अपने ही पति धनराज नाथ की हत्या कर दी।

 मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। इस मामले में पत्नी धापुबाई ने अपने प्रेमी पंकज चौधरी के साथ मिलकर अपने ही पति धनराज नाथ की हत्या कर दी।



जानकारी के मुताबिक, पंकज चौधरी ने पहले से रची साजिश के तहत धनराज नाथ को खेत पर बुलाया, जहां दोनों ने मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए शव को तलवार से टुकड़ों में काट दिया और उन्हें जलाने की कोशिश की।


हद तो तब हो गई जब सबूत खत्म करने के लिए जेसीबी से खेत में गड्ढा खुदवाकर शव के अवशेषों को दफना दिया गया। पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई ताकि किसी को शक न हो।


हत्या के बाद आरोपी पंकज चौधरी और धापुबाई खुद थाने पहुंचे और धनराज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि मामला भटकाया जा सके।


लेकिन तीन दिन तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों का शक गहराया और पुलिस ने जांच तेज की। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने पंकज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।


आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में खुदाई कर शव के जले हुए अवशेष बरामद किए। एफएसएल टीम ने मौके से राख और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

(Source: Dainik Bhaskar)


#Mandsaur #MPNews #CrimeNews #BreakingNews #MurderCase #HindiNews #ViralNews #PoliceInvestigation #rajakhediwala04


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महू में जयंती पर दिखा ‘होली-दीवाली’ जैसा माहौल

सारनी के चंद्रदेव (चेतन) बिहारे को बैतूल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवंत सिंह पुनिया ने हाल ही में धनाना धाम (सतलोक आश्रम) पहुंचकर संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात की