MP बोर्ड के टॉप-10 में बैतूल के 5 छात्रः 10वीं में
MP बोर्ड के टॉप-10 में बैतूल के 5 छात्रः 10वीं में
होमगार्ड का बेटा 5वें तो 12वीं में ऋतुजा को 7वां स्थान;
माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणामों में बैतूल के 5 विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है। हाईस्कूल (10वीं) में एक्सीलेंस स्कूल के छात्र गुंजन देशमुख ने 5वां तो 12वीं (गणित) में चिचोली की ऋतुजा देशपांडे ने 7वां स्थान हासिल किया है। हालांकि, इन शानदार व्यक्तिगत उपलब्धियों के बावजूद जिले का समग्र परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में 1.14 प्रतिशत गिरकर 79.70 प्रतिशत रहा है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के छात्र गुंजन देशमुख ने 10वीं की परीक्षा में 495 अंक हासिला कर प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है। एक साधारण परिवार से आने वाले गुंजन के पिता सुनील देशमुख होमगार्ड सैनिक हैं। गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय रोजाना 8 घंटे की सेल्फ स्टडी को दिया है। वह आगे बायोलॉजी स्ट्रीम लेकर NEET परीक्षा की तैयारी कर मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। चिचोली स्थित महर्षि दयानंद इंग्लिश पब्लिक स्कूल की छात्रा ऋतुजा देशपांडे ने 12वीं कक्षा (गणित संकाय) में प्रदेश में 7वा स्थान हासिल किया है। उनके पिता आशीष देशपांडे पेशे से किसान हैं, जबकि माता माधुरी देशपांडे उसी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल हैं। ऋतुजा ने भी यह सफलता सेल्फ स्टडी के दम पर प्राप्त की है और वे आगे चलकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उदित 8वें, शिवम 9वें और चंद्रशेखर 10वें स्थान पर रहे, गुंजन और ऋतुजा के अलावा जिले के तीन अन्य छात्रों ने भी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। आमला स्थित यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र उदित पवार (पिता गिरधारी पवार) ने 8वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के छात्र शिवम खोड़के (पिता हेमराज खोड़के) ने 9वां और इसी विद्यालय के चंद्रशेखरू हुरमाड़े (पिता नारायण हुरमाड़े) ने प्रदेश में 10वां स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। जिले का ओवरऑल रिजल्ट 79.70%, पिछले साल से 1.14% कम जिले के समग्र परिणाम की बात करें तो इस बार बैतूल का रिजल्ट 79.70 प्रतिशत रहा है। यह पिछले वर्ष के 80.84 प्रतिशत की तुलना में 1.14 प्रतिशत कम है। हालांकि, पास प्रतिशत में इस मामूली गिरावट के बावजूद जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने टॉप-10 में शामिल होकर प्रदेश स्तर पर बैतूल का नाम रोशन किया!
(Source:Dainik Bhaskar )
@rajakhediwala04 @explorerrkindian04

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें