वेनेजुएला में भूकंप के बाद अब सुनामी का खतरा, 10000 से 100000 लोगों के मारे जाने की आशंका, इमरजेंसी का ऐलान

 

वेनेजुएला में भूकंप के बाद अब सुनामी का खतरा, 10000 से 100000 लोगों के मारे जाने की आशंका, इमरजेंसी का ऐलान

Tsunami alert issued after earthquake in Venezuela: वेनेजुएलाई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भूकंप के बाद आपातकाल की घोषणा की है। भयानक भूकंप के चलते हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
2 min read
Google source verification

वेनेजुएला में भूंकप (फोटो- @philstarlife)


Earthquake in Venezuela: वेनेजुएला में गुरुवार सुबह भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। कुछ ही मिनटों के अंतराल लगातार दो बार 7 तीव्रता से अधिक के भूकंप के झटके आए। वेनेजुएला में भूंकप से भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसके बाद वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। रेलवे, स्कूल कॉलेज व एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्टों में दस हजार से 1 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जाहिर की जा रही है।

राजधानी काराकस में हालत चिंताजनक: डियोस्डाडो काबेयो

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोस्डाडो काबेयो ने कहा कि काराकस के अल्तामीरा में हालात बेहद चिंताजनक है। यहां कई मकान व इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं। डियोस्डाडो ने लोगों से खुले में रहने व इमारत में न जाने की अपील की है। वेनेजुएलाई सरकार ने कहा कि भूंकप के आफ्टरशॉक आ सकते हैं। इससे कमजोर हो चुकीं इमारतें भर-भराकर गिर सकती हैं। वेनेजुएलाई गृहमंत्री ने लोगों से राहत व बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करने की अपील की है।

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोस्डाडो काबेयो ने कहा कि कई लोगों के घायल होने की खबर है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने लोगों से बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग यह ध्यान दें कि कोई भी आसपास मदद के लिए छूटे न।

भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट

भूकंप के बाद सुनामी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से समुद्र में न जाने की अपील की है। अमेरिका के पैसिफिक त्सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्तो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए त्सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण संस्था यानी USGS ने बताया कि पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और कुछ देर बाद आए दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 थी।

USGS ने बताया कि पहले भूकंप का केंद्र वेनेजुएला के कैरिबियन तटीय इलाके में मोरोन शहर के पास काराकस से 168 किलोमीटर दूर 13 किलोमीटर की गहराई में था। जबकि, दूसरे भूकंप का केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

जापान में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

वहीं, आज सुबह जापान में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:30 बजे इवाते प्रांत के प्रशांत तट के पास आया और इसका केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर नीचे था। मियागी, होक्काइडो, अकिता, यामागाता और फुकुशिमा प्रांतों में जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जबकि राजधानी टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप का असर देखा गया। जापान के मौसम विभाग ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

अगली खबर

बेसबॉल मैच के दौरान ही भूकंपों से कांपी धरती, वेनेज़ुएला में स्टेडियम छोड़कर भागे खिलाड़ी और दर्शक

Venezuela Earthquakes: वेनेज़ुएला में बैक-टू-बैक भूकंपों से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान देश की राजधानी काराकस में एक बेसबॉल मैच चल रहा था, लेकिन धरती के कांपते ही खिलाड़ी और दर्शक स्टेडियम छोड़कर भाग निकले।
2 min read
Google source verification
Earthquakes during baseball match in Venezuela

बेसबॉल मैच के दौरान ही भूकंपों से कांपी धरती (Photo - @Breaking911 on social media)

वेनेज़ुएला (Venezuela) में आज बैक-टू-बैक 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों (Earthquakes) की वजह से तबाही मच गई है। 38 सेकंड्स के अंतराल में आए दो भूकंपों की वजह से वेनेज़ुएला में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में कई घर-इमारतें तबाह हो गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 तक पहुंचने की आशंका है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के बड़े लेवल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बेसबॉल मैच के दौरान ही भूकंपों से कांपी धरती

जिस समय भूकंपों से धरती कांपी, उस समय वेनेज़ुएला की राजधानी काराकस (Caracas) में एक बेसबॉल मैच चल रहा था। अचानक आए भूकंपों की वजह से पूरा स्टेडियम हिल गया और सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि दर्शक भी घबरा गए। भूकंपों के झटके से डरकर खिलाड़ी और दर्शक स्टेडियम छोड़कर भाग निकले।

भूकंपों के बाद आए 20 आफ्टरशॉक्स, देश में इमरजेंसी घोषित

वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ (Delcy Rodriguez) ने देश को संबोधित करते हुए बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद करीब 20 आफ्टरशॉक्स भी आए। देश में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं, जिसे देखते हुए रोड्रिगेज़ ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। वेनेज़ुएला में स्कूल-कॉलेज फिलहाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रेलवे सेवाओं को रोक दिया गया है। रोड्रिगेज़ ने लोगों से घरों के बाहर रहने और एम्बुलेंस के लिए रास्ता देने की अपील की है। नुकसान की वजह से काराकस एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। देश में कई जगह इंटरनेट कनेक्टिविटी भी प्रभावित हुई है।

कब और कहाँ आए भूकंप?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) के अनुसार वेनेज़ुएला में 7.2 तीव्रता का पहला भूकंप भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर सैन फेलिप (San Felipe) शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 रही। इसकी गहराई 21.9 किलोमीटर रही। 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर युमारे (Yumare) कस्बे से 23 किलोमीटर साउथईस्ट में आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।

अगली खबर

वेनेजुएला और जापान के भूकंप के वीडियो आए सामने, चारों तरफ मची अफरा-तफरी, मलबे में तब्दील पूरा इलाका

Venezuela 7.2 Magnitude Earthquake: वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए है। इन वीडियो में बड़ी इमारते मलबे में तब्दील हुई नजर आ रही है।
2 min read
Google source verification
7.5 Magnitude Earthquake

वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही (Photo-IANS)

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला और जापान में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। वेनेजुएला में एक के बाद एक दो बड़े भूकंप आए। पहला सैन फेलिप शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में भारतीय समानुसार सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर 7.2 तीव्रता का आया। वहीं दूसरा युमारे कस्बे से 23 किलोमीटर साउथ ईस्ट में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर 7.5 तीव्रता का आया। इसके अलावा जापान में भी सुबह 4 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता 6.9 रही। भूकंप के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए है। इन वीडियो में बड़ी इमारते मलबे में तब्दील हुई नजर आ रही है। वहीं लोग सड़क पर भागते भी दिख रहे हैं। 

एयरपोर्ट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे है। एक धुएं का गुबार भी दिख रहा है, जिसने थोड़ी देर में पूरी जगह को अपने आगोश में ले लिया। जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी नजर आ रही है।

वेनेजुएला के एक वीडियो में भूकंप के बाद पूरा इलाका मलबे में तब्दील दिख रहा है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल भी नजर आ रहा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर भाग रहे हैं।

1 लाख तक पहुंच सकता है मौतों का आंकड़ा

वेनेंजुएला में भूकंप की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि हजारों लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा एक लाख तक पहुंच सकता है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए है, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं कार्यवाहक राष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। रेलवे, स्कूल और एयरपोर्ट बंद कर दिए है और सुनामी का भी एलर्ट जारी किया है।

अगली खबर

बैक-टू-बैक भूकंपों से वेनेज़ुएला में दस हज़ार से एक लाख लोगों की मौत की आशंका, मदद के लिए आगे आया अल साल्वाडोर

Venezuela Earthquakes: वेनेज़ुएला में लगातार आए दो भूकंपों से तबाही मच गई है। इन भूकंपों में दस हज़ार से एक लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अब अल साल्वाडोर मदद के लिए आगे आया है।
2 min read
Google source verification
Earthquakes in Venezuela

वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही (Photo - Bloomberg)

वेनेज़ुएला (Venezuela) में आज बैक-टू-बैक भूकंपों (Earthquakes) ने भारी तबाही मचा दी। पहला भूकंप सैन फेलिप (San Felipe) शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 रही। इस भूकंप की गहराई 21.9 किलोमीटर रही। दूसरा भूकंप युमारे (Yumare) कस्बे से 23 किलोमीटर साउथईस्ट में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 रही। इन भूकंपों की वजह से न सिर्फ प्रभावित इलाकों में, बल्कि आसपास के इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ है। कई घर-इमारतें तबाह हो गए। राजधानी काराकस (Caracas) भी भी काफी नुकसान हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 तक पहुंचने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मदद भेजने का दिया प्रस्ताव

इसी बीच अल साल्वाडोर (Al Salvador) वेनेज़ुएला की मदद के लिए आगे आया है। अल साल्वाडोर ने बैक-टू-बैक भूकंपों की मार झेल रहे वेनेज़ुएला की मदद के लिए 300 बचावकर्मी और 50 टन राहत सामग्री भेजने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा मैक्सिको (Mexico) ने भी इस मुश्किल समय में वेनेज़ुएला के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

इमरजेंसी घोषित

वेनेज़ुएला में बैक-टू-बैक भूकंपों के बाद देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ (Delcy Rodriguez) ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। देश को संबोधित करते हुए रोड्रिगेज़ ने यह घोषणा की। स्कूल-कॉलेज फिलहाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रेलवे सेवाओं को रोक दिया गया है। भूकंपों के बाद बड़ी तादाद में लोग घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए हैं। रोड्रिगेज़ ने लोगों से घरों के बाहर रहने और एम्बुलेंस के लिए रास्ता देने की अपील की है। नुकसान की वजह से काराकस एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है।

मलबे के नीचे फंसे कई लोग

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। कई घर-इमारतें मलबे में तब्दील हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। देशभर में हाहाकार मचा हुआ है और लोग काफी चिंतित हैं!


(Source: Patrika)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महू में जयंती पर दिखा ‘होली-दीवाली’ जैसा माहौल

सारनी के चंद्रदेव (चेतन) बिहारे को बैतूल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवंत सिंह पुनिया ने हाल ही में धनाना धाम (सतलोक आश्रम) पहुंचकर संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात की