सूर्य की सतह पर पिछले दिनों एक के बाद एक सन स्पॉट (सौर धब्बा) उभरे और विस्फोट से जबरदस्त सौर ज्वालाएं भी निकलीं।

 सूर्य की सतह पर पिछले दिनों एक के बाद एक सन स्पॉट (सौर धब्बा) उभरे और विस्फोट से जबरदस्त सौर ज्वालाएं भी निकलीं। अब नया सन स्पॉट (एआर 4482) धीरे-धीरे पृथ्वी की तरफ मुड़ रहा है। विज्ञानी मान रहे हैं कि यह सन स्पॉट सौर तूफानों का कारण बन सकता है। जिसका असर सेटेलाइट, पावर ग्रिड व रेडियो सिग्नल पर पड़ेगा।



आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के पूर्व निदेशक व सौर विज्ञानी डा. वहाबउद्दीन ने बताया कि वर्तमान में 25वां सौर चक्र चल रहा है। पिछले करीब डेढ़ वर्ष के अंतराल में सूर्य की सतह पर दर्जनों बड़े विस्फोट हो चुके हैं। वर्तमान में भी बड़े स्पॉट इसमें उभर रहे हैं।


मंगलवार को एक सन स्पॉट से एम-4 श्रेणी क्षमता की ज्वाला निकली थी। जिससे अंतरिक्ष में 10 लाख किलोमीटर क्षेत्रफल में गर्म प्लाज्मा फैल गया। यद्यपि इसका अधिकांश हिस्सा वापस सूर्य की सतह पर ही गिर गया। अब सूर्य पर एक शक्तिशाली सन स्पॉट एआर 4482 सक्रिय हो चला है, जो एक्स और एम श्रेणी की बड़ी ज्वालाओं को जन्म देगा।


यह पृथ्वी की दिशा की ओर आ रहा है। जिस कारण पृथ्वी के ध्रुवों पर आरोरा के रूप में खूबसूरत रंग-बिरंगी रोशनी दिख सकती है। साथ ही विज्ञानियों ने इनसे उठने वाले भू-चुंबकीय सौर तूफानों से अंतरिक्ष में स्थापित सेटेलाइट, रेडियो सिग्नल और धरती पर पावर ग्रिड पर भी असर पड़ने की आशंता जताई है।


डा. वहाबउद्दीन ने बताया कि भारतीय सौर अंतरिक्षयान आदित्य एल-वन निरंतर सूर्य की निगरानी कर रहा है। इस सोलर साइकिल में सूर्य पर उभरे सन स्पॉट और विस्फोटों को यह कैमरे में कैद कर चुका है। इससे प्राप्त डेटा का इसरो लगातार अध्ययन भी कर रहा है।


#SolarStorms #DainikJagranNews

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महू में जयंती पर दिखा ‘होली-दीवाली’ जैसा माहौल

सारनी के चंद्रदेव (चेतन) बिहारे को बैतूल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवंत सिंह पुनिया ने हाल ही में धनाना धाम (सतलोक आश्रम) पहुंचकर संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात की