मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं में बड़ा घोटाला सामने आया है

 मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं में बड़ा घोटाला सामने आया है। उपार्जन केंद्रों से वेयरहाउस तक पहुंचने से पहले ही करीब 86 हजार क्विंटल गेहूं गायब हो गया, जिसकी कीमत लगभग 23 करोड़ रुपए आंकी गई है।



सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे ज्यादा 14 हजार क्विंटल गेहूं सागर जिले से गायब हुआ है, जो कि प्रदेश के खाद्य मंत्री Govind Singh Rajput का गृह जिला है।


इसके अलावा जबलपुर (13 हजार क्विंटल), नर्मदापुरम (7300), विदिशा (6300), सतना (5000) समेत कई जिलों में भी बड़ी मात्रा में गेहूं गायब होने के मामले सामने आए हैं।


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर सहकारिता और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जांच के घेरे में हैं, क्योंकि खरीदी से लेकर भंडारण तक की जिम्मेदारी इन्हीं पर होती है।

#foryouシ #nonfollowers 

#MPNews

#WheatScam

#Corruption

#Sagar

#BreakingNews

#FoodScam

#Investigation

(Source: chikhti awaje)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महू में जयंती पर दिखा ‘होली-दीवाली’ जैसा माहौल

सारनी के चंद्रदेव (चेतन) बिहारे को बैतूल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवंत सिंह पुनिया ने हाल ही में धनाना धाम (सतलोक आश्रम) पहुंचकर संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात की