Satellite Phone: BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का फोन, लेकिन अगर पैसे हुए तो भी नहीं खरीद पाएंगे; जानें क्यों?

 

Satellite Phone: BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का फोन, लेकिन अगर पैसे हुए तो भी नहीं खरीद पाएंगे; जानें क्यों?

Thu, 09 Jul 2026 02:38 PM IST
Suyash Pandey टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
सार

BSNL 1.34 Lakh Phone Launched: भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने 1,34,166 रुपये की कीमत वाला एक खास इनमारसैट सैटेलाइट फोन पेश किया है, जिसे उन इलाकों में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। हालांकि, इसे हर कोई किसी भी जगह से नहीं खरीद सकता...आइए जानते हैं क्यो?

विज्ञापन


BSNL का सबसे महंगा फोन लॉन्च! - फोटो : एआई

    विस्तार
    वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

    देसी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL ने एक नया फोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत ₹1,34,166 रखी गई है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा- एक लाख चौंतीस हजार रुपये। इतनी कीमत सुनकर अगर आप हैरान हैं या बीएसएनएल को कोसने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए। यह कोई आम स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे खास फीचर्स हैं जो लाखों रुपये वाले रेगुलर फोन में भी नहीं मिलते। और अगर आपके पास पैसे हैं और आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो भी आप इसे किसी दुकान से नहीं खरीद पाएंगे। तो आखिर यह फोन किसके लिए है और कहां मिलेगा? आइए इसे समझते हैं।

    विज्ञापन


    क्या है बीएसएनएल का यह खास फोन?

    यह असल में एक इनमारसैट (Inmarsat) सैटेलाइट फोन है। इसे खास तौर पर उन इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है जहां कोई भी मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। इस फोन की कुछ प्रमुख खासियतें इस प्रकार हैं:




    आप इस फोन को क्यों नहीं खरीद सकते?

    इस फोन को आप किसी भी आम रिटेल स्टोर या ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट से नहीं खरीद सकते। अगर किसी को यह फोन चाहिए, तो उसे सीधे बीएसएनएल से संपर्क करना होगा और ठोस कारण बताना होगा कि उन्हें सैटेलाइट फोन की जरूरत क्यों है।


    यह फोन मुख्य रूप से किनके लिए है?

    • भारतीय सेना 
    • आपदा प्रबंधन एजेंसियां (NDRF और SDRF)
    • बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्सेज
    • ऐसे दूर-दराज के गांव या पंचायतें जहां आज तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचा है।
    • बीएसएनएल ने फिलहाल इस 1.34 लाख वाले नए फोन के रिचार्ज प्लान्स की जानकारी शेयर नहीं की है।


    बीएसएनएल के पुराने सैटेलाइट फोन और उनके रिचार्ज का खर्च

    आपको बता दें कि बीएसएनएल ने पहली बार सैटेलाइट फोन नहीं बनाया है। इससे पहले कंपनी IsatPhone 2 नाम से भी एक सैटेलाइट फोन लॉन्च कर चुकी है, जिसकी कीमत लगभग ₹90,000 है। इसके रिचार्ज प्लान्स की कीमत कुछ इस तरह होती है:
     

    यूजर प्रकारमासिक प्लानसालाना प्लान
    कमर्शियल यूजर्स₹5,600₹61,600 तक
    सरकारी यूजर्स₹3,360₹36,960 तक


    जियो और स्टारलिंक से पहले बाजी मार चुका है बीएसएनएल

    सैटेलाइट फोन के अलावा, बीएसएनएल डायरेक्ट टू डिवाइस सैटेलाइट (D2D) सर्विस भी लॉन्च कर चुका है। एक तरफ जहां सैटेलाइट इंटरनेट देने के लिए मुकेश अंबानी की जियो और एलन मस्क की स्टारलिंक के बीच होड़ मची है, वहीं बीएसएनएल ने अमेरिकी कंपनी Viasat के साथ मिलकर नवंबर 2024 में ही यह सर्विस लॉन्च कर दी थी।


    किसको होगा D2D सर्विस का फायदा?

    • रिमोट इलाकों में रहने वाले लोग जहां मोबाइल नेटवर्क या वाई-फाई नहीं है
    • दुर्गम जंगलों और ऊंचे पहाड़ों पर रहने वाले लोग
    • एडवेंचर पसंद करने वाले ट्रैवलर्स और हाइकर्स
    खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

    रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
    Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.Today's e-Paper

    टिप्पणियाँ

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    महू में जयंती पर दिखा ‘होली-दीवाली’ जैसा माहौल

    सारनी के चंद्रदेव (चेतन) बिहारे को बैतूल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

    भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवंत सिंह पुनिया ने हाल ही में धनाना धाम (सतलोक आश्रम) पहुंचकर संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात की