26 दिन की बेटी को गोद में लेकर दिया MPPSC इंटरव्यू, बनीं DSP

 26 दिन की बेटी को गोद में लेकर दिया MPPSC इंटरव्यू, बनीं DSP


मैहर की वर्षा पटेल ने हौसले और मेहनत की मिसाल पेश की है। वर्षा ने अपनी महज 26 दिन की नवजात बेटी को गोद में लेकर MPPSC इंटरव्यू दिया और सफलता हासिल कर DSP पद के लिए चयनित हुईं। 




MPPSC 2024 के परिणाम में उन्होंने महिला वर्ग में रैंक-1 हासिल की। प्रसव के बाद आराम और नवजात की देखभाल की जिम्मेदारी के बावजूद वर्षा ने अपने सपने से समझौता नहीं किया। परिवार और पति के सहयोग से वह इंटरव्यू केंद्र पहुंचीं। उनकी सफलता बताती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, मेहनत और परिवार के सहयोग से कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


(Reporter - Raja kasrade)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महू में जयंती पर दिखा ‘होली-दीवाली’ जैसा माहौल

सारनी के चंद्रदेव (चेतन) बिहारे को बैतूल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवंत सिंह पुनिया ने हाल ही में धनाना धाम (सतलोक आश्रम) पहुंचकर संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात की