हिंदुओं को आसानी से मारा जा सकता है', कौन है मौलाना मुफ्ती हारून इजहार
'हिंदुओं को आसानी से मारा जा सकता है', कौन है मौलाना मुफ्ती हारून इजहार? जिसने खुलेआम दी धमकी
By Sumit Jha
Published: Wednesday, August 19, 2026, 6:56 [IST]
Haroon Izhar Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। चटगांव में एक रैली के दौरान देवबंदी मौलवी और कट्टरपंथी नेता हारून इजहार के कथित बयान का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने हिंदुओं को लेकर धमकी भरी बात कही। रिपोर्टों में हारून इजहार को अल-कायदा से जुड़े तत्वों से संबंधित बताया जाता रहा है।
ऐसे में उसके कथित बयान ने बांग्लादेश के साथ-साथ भारत की सुरक्षा चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। आखिर कौन है हारून इजहार और क्यों उसकी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहती है?
Harun Izhar Bangladesh
Also Read
अब लॉन्च हुआ 'दिमागी नक्सल पार्टी', कौन है इसका मास्टरमाइंड और क्या है मकसद? PM मोदी के एक बयान ने काटा बवाल
अब लॉन्च हुआ 'दिमागी नक्सल पार्टी', कौन है इसका मास्टरमाइंड और क्या है मकसद? PM मोदी के एक बयान ने काटा बवाल
कौन है हारून इजहार?
हारून बिन इजहार, जिन्हें हारून इजहार के नाम से जाना जाता है, बांग्लादेश के चर्चित कट्टरपंथी धर्मगुरु हैं। वह हेफाजत-ए-इस्लाम से जुड़े वरिष्ठ नेता और मौलवी मुफ्ती इजहारुल इस्लाम के बेटे हैं। हारून अपने विवादित और भारत विरोधी बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। उनकी गतिविधियों को लेकर बांग्लादेश के अलावा भारत और क्षेत्र की सुरक्षा एजेंसियां भी चिंता जाहिर करती रही हैं। यही वजह है कि उनका कोई भी नया बयान सामने आने के बाद उस पर सुरक्षा के नजरिए से भी चर्चा शुरू हो जाती है।
ये भी पढ़ें: क्या BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने अपने घर पर गलत तिरंगा फहराया? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानें
हिंदुओं को लेकर क्या कहा?
चटगांव में दावा मूवमेंट के एक कार्यक्रम के दौरान हारून इजहार के कथित बयान का वीडियो सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, उसने हिंदुओं को आसानी से मारे जाने की बात कही और दावा किया कि उसे खुद कुछ करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उसके लोग ही इसके लिए काफी हैं। इस कथित बयान को लेकर बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने की बात सामने आई है। हालांकि, बयान के पूरे संदर्भ और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि को लेकर सावधानी जरूरी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें