दिन में प्रेमी और रात में पति’

 ‘दिन में प्रेमी और रात में पति’ उत्तर प्रदेश के सीतापुर से सामने आए एक अजीबोगरीब पारिवारिक समझौते ने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला को दूसरे युवक से प्रेम हो गया, जिसके बाद दोनों ने 21 मार्च को मंदिर में विवाह रचा लिया। महिला अब अपने बच्चों, पति और प्रेमी तीनों के साथ मिलकर रहने की अनूठी मांग पर अड़ी है।



कोतवाली में जब यह विवाद पहुंचा, तो महिला ने पुलिस के सामने रहने का पूरा टाइम-टेबल पेश किया। उसका कहना है कि दिन के वक्त वह बच्चों और प्रेमी के साथ रहेगी, जबकि रात अपने पति के साथ बिताएगी। वह न तो अपने पति को छोड़ना चाहती है और न ही प्रेमी से नाता तोड़ना चाहती है।


हैरानी की बात यह रही कि महिला का पति भी इस अनोखी व्यवस्था के तहत पत्नी और उसके प्रेमी के साथ रहने के लिए सहमत हो गया, जिसे वह पहले लोगों के सामने अपना भाई बताता था। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों ने इस रिश्ते पर कड़ा ऐतराज जताया है। पुलिस पूरे मामले को समझकर विवाद का वैधानिक व शांतिपूर्ण हल निकालने का प्रयास कर रही है।


(Source: mujaffarpur wow)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महू में जयंती पर दिखा ‘होली-दीवाली’ जैसा माहौल

सारनी के चंद्रदेव (चेतन) बिहारे को बैतूल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवंत सिंह पुनिया ने हाल ही में धनाना धाम (सतलोक आश्रम) पहुंचकर संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात की