एमपी के किसान अब घर बैठे व्हाट्सएप्प से बुक कर सकेंगे खाद।
एमपी के किसान अब घर बैठे व्हाट्सएप्प से बुक कर सकेंगे खाद।
Chhavinews24। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने उर्वरक बुकिंग के लिए WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू की है। अब किसान अपने मोबाइल से घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकेंगे।
सेवा का उपयोग करने के लिए किसान आधिकारिक WhatsApp Business नंबर पर “Help” या “Fertilizer” लिखकर प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके बाद पंजीकृत आधार नंबर दर्ज करने और OTP सत्यापन के बाद किसान की प्रोफाइल सामने आएगी। किसान अपनी भूमि, जिले और पात्र खसरे के अनुसार फसल की जानकारी दर्ज कर उर्वरक का प्रकार व मात्रा चुन सकेंगे।
इसके साथ ही ब्लॉक, रिटेलर, कंपनी और खाद उठाने की तारीख का चयन किया जा सकेगा। उपलब्धता की पुष्टि होने के बाद सिस्टम QR कोड वाला उर्वरक टोकन जारी करेगा। WhatsApp पर किसान को टोकन नंबर, रिटेलर, उर्वरक, उठाव की तारीख और टोकन की वैधता की जानकारी भी मिलेगी।
सरकार के मुताबिक, इस व्यवस्था से उर्वरक बुकिंग प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी तथा किसानों को खाद के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
(News: Raja kasrade)
#PrathamNyayNews #MadhyaPradesh #KisanNews #FertilizerBooking #MPNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें